{"_id":"d9bfa132d6f7c1349fa72fbe2416cee3","slug":"furore-in-faridabad-gurjar-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के गुर्जर भवन में पत्रकारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के गुर्जर भवन में पत्रकारों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 May 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
गुर्जर भवन में चल रही फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से कैमरे, मोबाइल और बैग आदि बाहर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों का कहना था कि इन सामान के बिना वे अपना काम कैसे करेंगे, लेकिन पुलिसवालों ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया।
इसके बाद मीडियाकर्मियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।
गौरतलब है कि जिला उपायुक्त ने मीडियाकर्मियों को आश्वासन दिया था कि कड़ी सुरक्षा के चलते उन्हें अपना काम करने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
मीडियाकर्मियों को जरूरी सामान ले जाने की छूट दी गई थी। मीडियाकर्मियों ने पुलिसवालों को जिला उपायुक्त के आदेश के बारे में बताया तो उन्होंने कह दिया कि वे किसी भी हालत में यह सामान भीतर नहीं ले जाने देंगे।
विज्ञापन
यह हालत तब थी कि यहीं चल रही बल्लभगढ़ और तिगांव विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं था। वहां मीडियाकर्मी अपने जरूरी सामान के साथ भीतर जा रहे थे।
विज्ञापन