{"_id":"438d4be6f84d3c86a4b598d4595585e3","slug":"furore-at-the-new-delhi-railway-station-trains-affected-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जमकर बवाल काटा। बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे के करीब जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी और कोच नंबर एस-8 के यात्री अपनी सीट पर बैठने लगे तो उन्हें कोच एक तरफ झुका हुआ मिला। यात्रियों को अंदेशा हुआ कि कोच में गड़बड़ी है। सभी यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
यात्रियों के हंगामा करने पर नई दिल्ली स्टेशन पर तैनात रेलवे अधिकारी भी सक्रिय हो गए। यात्रियों के विरोध के कारण ट्रेन की दोपहर सवा दो बजे प्लेटफॉर्म से रवानगी नहीं हो पाई। यात्रियों के विरोध को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में पूरे कोच को बदलने का फैसला लिया। कोच बदले जाने के बाद ही यात्रियों का हंगामा शांत हुआ और ट्रेन शाम 3:35 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने स्वीकार किया कि कोच में तकनीकी खराबी थी। यही वजह थी कि कोच एक तरफ झुका हुआ दिखाई पड़ रहा था। हालांकि रेलवे की इस लापरवाही ने सुरक्षित सफर कराने की कलई खोल दी। हंगामा कर रहे यात्रियों का कहना था कि जिस कोच में बैठने के लिए कहा जा रहा है वह कोच बेहद ही खस्ता हाल में था। संभव था कि सफर के दौरान कोई हादसा हो जाता।
विज्ञापन
कोच में तकनीकी खराबी से यह बात भी सामने आई कि यार्ड में ट्रेन की धुलाई तो हुई लेकिन तकनीकी दृष्टिकोण से जायजा नहीं लिया गया। क्योंकि ट्रेन जब भी रवाना की जाती है उसके पहले ट्रेन के गहन निरीक्षण का काम किया जाता है। ताकि किसी भी हादसे से यात्रियों को बचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इसी ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दूसरा यात्री बुरी तरह जख्मी हुआ था।