फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Funding boom in AAP donation by the impact of kejriwal's tweet.

केजरीवाल की अपील से फंडिंग में आया उछाल

Wed, 15 Jul 2015 05:54 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Funding boom in AAP donation by the impact of kejriwal's tweet.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अपील का असर पार्टी की चंदे की लाइन पर दिखा। लगभग ठप पड़ी आप की ऑन लाइन फंडिंग शाम आठ बजे तक सात लाख से ऊपर पहुंच गई।

विज्ञापन


फंड की जानकारी के मुताबिक 12जुलाई को 5 दानदाताओं ने 8222 व 13 जुलाई को 14 दानदाताओं ने 3113 रुपए के तौर पर चंदा दिया।

जबकि केजरीवाल की अपील के बाद 14 जुलाई को 600 दानदाताओं ने रात आठ बजे तक साढे सात लाख रुपए दान किए। दूसरी तरफ पार्टी ने कुमार विश्वास पर फंड जुटाने की जिम्मेदारी दी है। विश्वास फंड के साथ एनआरआई मामलों के भी प्रभारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

कुमार जुटाएंगे पार्टी फंड

Funding boom in AAP donation by the impact of kejriwal's tweet.

गौरतलब है कि केजरीवाल ने चंदे की मांग करते हुए ट्वीट किया था। ट्वीट के अलावा पार्टी के ट्वीटर एकांउट पर भी 'क्लीन मनी, क्लीन पॉलिटिक्स' नाम से एक पोस्ट शेयर की थी।

जिसमें भी लोगों से मदद की गुहार लगाई गई। पार्टी ने फंड के लिए अपने फेसबुक पेज पर भी एक लम्बी चौड़ी पोस्ट लिखी जिसमें पार्टी के पास पैसा खत्म होने की बात कही गई।

जिसके बाद पार्टी के चंदे के राशि में उछाल दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर विरोधी दलों ने केजरीवाल के विज्ञापन खर्च को चंदे से जोड़ते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed