{"_id":"27ac63c51b0a5bf5c3617733fcf85465","slug":"full-invoice-allahabad-bank-axis-downloaded","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान भरा इलाहाबाद बैंक का, डाउनलोड हुआ एक्सिस का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान भरा इलाहाबाद बैंक का, डाउनलोड हुआ एक्सिस का
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू की ऑनलाइन परीक्षा फार्म प्रणाली स्टूडेंट्स के लिए सिर का दर्द बनी हुई है। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया को एक माह से ज्यादा होने के बावजूद तकनीकी दिक्कतों का समाधान नहीं हो सका है।
स्नातक सेकेंड-थर्ड ईयर रेगुलर के ऑनलाइन फार्म में स्टूडेंट्स विकल्प तो इलाहाबाद बैंक का डाल रहे हैं, लेकिन चालान फार्म एक्सिस बैंक का डाउनलोड हो रहा है। सीसीएसयू का एक्सिस बैंक से गाजियाबाद, साहिबाबाद, ग्रेटर नोएडा में करार खत्म हो जाने से स्टूडेंट्स की मुसीबत और बढ़ गई है।
करार खत्म होने से एक्सिस बैंक ने फीस जमा करने से इंकार कर दिया है। अब स्टूडेंट्स इधर-उधर भटक रहे है। एमएमएच कालेज में बीकॉम सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स विशाल कुमार बताया कि ऑनलाइन फार्म भरते वक्त उनके साथ बाकी दोस्तों ने बैंक चालान फार्म में इलाहाबाद बैंक का विकल्प भरा था, लेकिन फार्म में एक्सिस बैंक का चालान डाउनलोड हुआ।
विज्ञापन
अब फीस कैसे जमा होगी इसके लिए परेशान हैं। हेल्पलाइन पर बात करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। वहीं ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की 26 फरवरी आखिरी तारीख होने से स्टूडेंट्स परेशान हैं।