फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fugitive IS terrorist was in contact with the Master Mind

मास्टर मांइड के संपर्क में था आईएस का फरार आतंकी

Fri, 29 Jan 2016 02:28 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
fugitive IS terrorist was in contact with the Master Mind

खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के उत्तराखंड मॉड्यूल का पांचवां फरार आतंकी मॉड्यूल के मास्टर माइंड अखलाकुर्र रहमान के संपर्क में था। उसने पिछले कुछ दिनों में अखलाकुर्र से दो बार मुलाकात की थी।

विज्ञापन


पहली मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली थी और दूसरी मुलाकात करीब आधे घंटे हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस समेत मुंबई पुलिस फरार संदिग्ध आतंकी पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए छापेमारी की जा रही है।

बाकी सदस्यों की मदद कर रहा था वह

fugitive IS terrorist was in contact with the Master Mind

स्पेशल सेल के अधिकारी का यह भी कहना है कि यह तय है कि फरार आतंकी उत्तराखंड मॉड्यूल के बाकी सदस्यों की मदद कर रहा था। अखलाकुर्र रहमान उसे निर्देश देता था।


उसने अखलार्कुर रहमान से रुड़की में ही दो बार मुलाकात की है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की टीम इस फरार आतंकी के काफी करीब है।

माना जा रहा है कि हैंडलर से जो पैसे उत्तराखंड मॉड्यूल के पास भेजे गए थे वह इसी के जरिये पहुंचे थे। इसने ही अखलाकुर्र रहमान और मेहराज तक पैसे पहुंचाए थे।

आईएस हैंडलर साफी अरमार इस समय पाकिस्तान में हो सकता है

fugitive IS terrorist was in contact with the Master Mind

देश भर में से गिरफ्तार किए गए आईएस आतंकियों से पूछताछ के बाद ये बात सामने आई है कि इनका आईएस हैंडलर साफी अरमार इस समय पाकिस्तान में हो सकता है।


देश की सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने केलिए वह खुद के सीरिया में होने की बात कहता है। सुरक्षा एजेंसियां मानती है कि वह ऐसा पाक खुफिया एजेंसियां आईएसआई के इशारे पर कहता था।

काफी पहले साफी इंडियन मुजाहिद्दीन का मुख्य सदस्य हुआ करता था।  सुरक्षा एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही है कि  आईएम केकितने सदस्य आईएस से जुड़े चुकेहैं और साफी इस समय कहां है और उसकी आगे की रणनीति क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed