फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fugitive ganja smuggler arrested

Delhi NCR News: गांजा तस्करी का भगोड़ा बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
- अपराध शाखा ने मुंडका टोल के पास दबोचा, अदालत ने एक दिन पहले ही किया था घोषित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र (37) के रूप में हुई है, जिसे हाल ही में द्वारका कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा के अनुसार, धर्मेंद्र लंबे समय से गांजा तस्करी के मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। 17 अप्रैल को अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।


अपराध शाखा को सूचना मिली कि आरोपी मुंडका टोल के पास आने वाला है, जहां घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि आरोपी पहले भी हत्या, अवैध हथियार, वाहन चोरी और मादक पदार्थ तस्करी जैसे मामलों में शामिल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed