{"_id":"f552dfcd527f2515bb2a88a040db48ed","slug":"from-march-10-to-apply-for-the-16-million-flat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मार्च से करें 16 लाख के फ्लैट के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मार्च से करें 16 लाख के फ्लैट के लिए आवेदन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी आवास योजना के फ्लैट्स में 10 मार्च से आवेदन किया जा सकेगा। जीडीए ने योजना को लांच करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
दिल्ली के करीब इंद्रप्रस्थ योजना में 13 मंजिला टावर में वन बीएचके और टू बीएचके श्रेणी के 888 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। वन बीएचके फ्लैट की कीमत 16.55 लाख और टू बीएचके की 21.11 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
फ्लैट्स का एरिया करीब 64 वर्गमीटर से लेकर 70 वर्गमीटर तक होगा। योजना में 30 अप्रैल तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने मध्यवर्ग के लिए उचित कीमत पर अफोर्डेबल हाउसिंग के अंतर्गत घर उपलब्ध कराने के लिए समाजवादी आवास योजना लागू की है।
किसानों-बिल्डरों के साथ ही जीडीए, आवास विकास परिषद आदि सरकारी विभाग भी योजना के घर बनाएंगे। इससे पूर्व जीडीए ने मधुबन-बापूधाम में योजना लाने की तैयारी की थी।
विज्ञापन
मधुबन-बापूधाम में अप्रोच रोड समेत कई प्रॉब्लम के मद्देनजर जीडीए ने यहां दूसरे चरण के फ्लैट बनाने का फैसला लिया है।
जीडीए वीसी संतोष यादव के मुताबिक समाजवादी आवास योजना की तैयारी पूरी कर ली गई है। इंद्रप्रस्थ योजना में अगले सप्ताह योजना लांच कर दी जाएगी। फ्लैट्स के लिए हर आय सीमा वाले आवेदन कर सकेंगे।