फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   from april 1 outing and watching movies became costly

जानिए किन चीजों से होगी आज से आपकी जेब ढीली

Fri, 01 Apr 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Apr 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
from april 1 outing and watching movies became costly
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
होटल, रेस्तरां, मॉल और मल्टीप्लेक्स के हब साइबर सिटी में एक अप्रैल से महंगाई की मार पड़ने जा रही है। यह मार सिर्फ एक या दो आइटमों पर ही नहीं, बल्कि कई चीजों पर पड़ रही है। ऐसा आम बजट के प्रावधानों के लागू होने से हो रहा है। इससे लोगों को मोबाइल बिल से लेकर होटल में खाने पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार से आम बजट के प्रावधान लागू हो रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि सरकार ने उन्हें राहत देने की तो नहीं सोची, मगर महंगाई की ओर और धकेल दिया है। लोग इस गुणा-भाग में लग गए हैं कि वह अपने बजट को कैसे संतुलित बनाएं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट में सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसका सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा, क्योंकि सर्विस टैक्स बढ़ने से कई सेवाएं महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव में छोटे-बड़े करीब 541 होटल, 600 रेस्तरां, 50 से अधिक मल्टीप्लेक्स  और 80 शॉपिंग मॉल्स हैं। उद्यमियों के मुताबिक आईटी-बीपीओ, कॉरपोरेट और इंडस्ट्रियल हब गुड़गांव से हर माह 20 हजार से अधिक लोग देश-विदेश के लिए हवाई यात्रा करते हैं। अब इन्हें इसके लिए अधिक किराया चुकाना होगा। हरियाणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन किशन कपूर का कहना है कि हवाई किराया बढ़ने से गुड़गांव के लोगों की जेब पर असर पड़ेगा, क्योंकि बिजनेस के सिलसिले में लोगों को आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल किराये पर अधिक करना होगा खर्च
सर्विस टैक्स बढ़ने से रेल किराया भी महंगा हो रहा है। इस कारण गुड़गांव में रह रहे दूसरे राज्यों के आठ लाख से अधिक लोगों का अपने राज्य की ओर जाना भी महंगा होगा। पूर्वांचल समाज के संगठन से जुड़े बीएन लाल का कहना है कि रेल किराये की मार पड़ने से बाहर वाले परेशान होंगे। जो लोग ट्रेनों में सीट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑनलाइन सेवा लेते हैं, उन्हें अब अधिक सर्विस टैक्स देना होगा।

आज से यह हो गया महंगा
-होटल में रहना और खाना
रेस्तरां में खाना
-मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखना
-मॉल्स में शॉपिंग करना
-ब्रांडेड कपड़े खरीदना
-सिगरेट और तंबाकू आइटम
-डीटीएच सेवा
-ब्यूटी पार्लर और स्पा
-बीमा
-10 लाख से अधिक कीमत वाली कारें
-पेट्रोल-सीएनजी
-डीजल गाड़ी
-सोने के गहने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed