बदलेगा मौसम: 3 मई से उत्तर भारत में कहीं आंधी तो कहीं बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी के टकराव से उत्तर भारत समेत देश कई हिस्सों का मौसम 3 मई से बदल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 5 मई तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले, बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में कहीं धूल भरी आंधी तो कहीं बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल में देश के तमाम हिस्से गर्मी से तपे हैं। कई शहर लू की चपेट में भी रहे। मई का पहला हफ्ता आंधी और बारिश के नाम हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर सक्रिय है
पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के बनी ट्रफ अरब सागर में काफी गहराई तक जा रही है।
विक्षोभ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी के टकराव से पहाड़ों में बर्फबारी/बारिश और दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है।
यदि ऐसा होता है तो तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम के बदलाव में सहायक साबित होंगी।