{"_id":"f707c76a101eb673b8f5b2a38738a161","slug":"from-26-janaury-to-municipal-complaint-on-the-mobile-app-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में 26 से मोबाइल एप पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में 26 से मोबाइल एप पर करें शिकायत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब पोर्टल के साथ-साथ गाजियाबाद के लोग मोबाइल एप पर भी सड़क, सीवर, पानी, सफाई की शिकायत नगर निगम से कर सकेंगे।
विज्ञापन
लोगों की सहूलियत के लिए मोबाइल एप डेवलप करने की तैयारी कर रहा है। 26 जनवरी तक निगम का यह एप लांच हो सकता है।
नगर आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि एंड्रायड मोबाइल पर एप को डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके जरिए लोग कहीं से भी बैठकर शिकायत कर सकेंगे।
मोबाइल एप वेब पोर्टल की तरह ही काम करेगा। शिकायत को आईटी विभाग एक्सेप्ट करेगा। शिकायतकर्ता को संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एप तैयार हो जाने के बाद इसकी विधिवत लांचिंग की जाएगी।
15 साल पुरानी छोटी कारों को लेकर लिखा पत्र
मेरठ मंडल में 15 साल से ज्यादा के दो पहिया वाहन और छोटी कारों को बाहर करने के आदेश पर परिवहन विभाग ने ग्रीन ट्रिब्युनल को पुन: विचार करने के लिए पत्र भेजा है। हालांकि ट्रिब्युनल के आदेशों का पालन करते हुए इनके रजिस्ट्रेशन-फिटनेस पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
ग्रीन ट्रिब्युनल ने दिल्ली-एनसीआर में 15 साल पुराने सभी वाहनों का संचालन रोकने के आदेश दिए थे। मार्च से परिवहन विभाग और पुलिस को ऐसे वाहनों को जिलों से बाहर करना है।
विज्ञापन