फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend tried for physical relation, woman imprisoned at home for fear of intimidation ... job gone

दोस्त ने की दुष्कर्म की कोशिश, धमकी के डर से घर में कैद हुई युवती ...चली गई नौकरी

Tue, 22 Sep 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
Friend tried for physical relation, woman imprisoned at home for fear of intimidation ... job gone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कविनगर थानाक्षेत्र में युवती के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी अपहरण और दुष्कर्म की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता बिजनौर तो आरोपी हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला है। आरोपी की धमकी के डर से पीड़िता कमरे में कैद होकर रह गई, जिससे उसकी जॉब भी छूट गई। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिजनौर निवासी युवती का कहना है कि वह वर्तमान में कविनगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम में किराए के मकान में रहती है। वह गोविंदपुरम में ही एक निजी कंपनी के दफ्तर में जॉब करती थी। गढ़मुक्तेश्वर में चौपला के पास रहने वाले तुषार शर्मा की उससे बिजनौर से ही पहचान थी। तुषार वर्तमान में मुथूट फाइनेंस खतौरी में जॉब करता है। 
विज्ञापन


युवती के मुताबिक तुषार का गोविंदपुरम स्थित उसके दफ्तर और घर पर आना-जाना था। आरोप है कि गत 10 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे तुषार उसके कमरे पर आया और वहां उसे अकेला देखकर अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर तुषार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण और दुष्कर्म की धमकी देकर भागा आरोपी...
पीड़िता का कहना है कि आरोपी की मंशा भांपकर उसने शोर मचा दिया, जिससे आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ा और धमकी देते हुए फरार हो गया। उसने कहा कि वह उसका अपहरण कराकर उसे किसी के आगे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की धमकियों से वह बुरी तरह सहमी हुई है। 

 
जॉब छूटी, डर के मारे कमरे में हुई कैद..
 युवती का कहना है कि आरोपी की धमकियों के चलते वह काम पर नहीं जा सकी, जिसके चलते उसकी जॉब भी छूट गई। दहशत के चलते फिलहाल वह कमरे में कैद होकर रह गई और आजीविका का कोई साधन भी नहीं बचा है। पीड़िता ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed