{"_id":"69e7bb6ada54dbb0040ed9f5","slug":"friend-stabbed-condition-critical-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133246-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दोस्त को चाकू गोदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दोस्त को चाकू गोदा, हालत गंभीर
विज्ञापन
-पंजाबीबाग के मादीपुर इलाके की घटना, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा, चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में सोमवार रात आपसी कहासुनी में थप्पड़ मारने पर एक नाबालिग ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। परिवार वालों ने घायल नाबालिग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक 17 साल का नाबालिग मादीपुर इलाके में एक परचून की दुकान में काम करता है। वहीं 17 साल का आरोपी उसके पड़ोस में रहता है और वह उसका दोस्त था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों रात में एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान पीड़ित ने अपने दोस्त को थप्पड़ मार दिया। जिससे गुस्से में आकर आरोपी अपने घर गया और घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और पीड़ित के पेट में घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी की पहचान कर देर रात उसे इलाके से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।