फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend Murdered with a Club Over a Phone Dispute

Delhi NCR News: फोन के विवाद में बल्ली से मारकर दोस्त की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर मुर्गा मंडी में हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

झारखंड का रहने वाला था 34 वर्षीय रणजीत
नई दिल्ली । गाजीपुर मुर्गा मंडी में बुधवार रात फोन को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर चालक ने लकड़ी की बल्ली से हमला कर दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 34 साल के रणजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और झारखंड में उसके परिवार को वारदात की जानकारी दे दी है। पुलिस ने आरोपी मूलचंद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गाजीपुर थाना पुलिस को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से एक घायल युवक को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली थी। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। जांच में पता चला कि रणजीत गाजीपुर मुर्गा मंडी के विस्तार के काम में मजदूरी करता था और वहीं अस्थाई टीन शेड में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के बाद ट्रैक्टर चालक मूलचंद को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि बुधवार रात शराब के नशे में उसका मोबाइल फोन गुम हो गया, जिसे रणजीत ने अपने पास रख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed