गुस्सैल सलमान ने की शाहरुख की हत्या: जूते को लेकर हुआ था विवाद, जांघ पर मारा चाकू तो फूट पड़ा खून का फव्वारा
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शाहरुख और सलमान अच्छे दोस्त थे। सलमान को नशे की लत थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में महज पहने हुए जूते देने से इनकार करने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त शाहरुख खान (20) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सलमान की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शाहरुख का शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को ही शाहरुख को नौकरी के लिए गोवा जाना था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शाहरुख अपने परिवार के साथ सी-ब्लॉक, चौहान बांगर में रहता था। इसके परिवार में मां आशा बेगम के अलावा दो बहनें व तीन भाई हैं। कई साल पहले शाहरुख के पिता नसीर अहमद की बीमारी से मौत हो गई थी। शाहरख साल के छह माह गोवा में मसाज पार्लर में नौकरी करता था। बाकी छह माह वह जाफराबाद इलाके में बुंदू नामक शख्स के पास डाई बनाने का काम करता था।
अभी फिलहाल वह जाफराबाद में ही काम कर रहा था। बुंदू का छोटा भाई सलमान, शाहरुख का अच्छा दोस्त था। दोनों एक साथ खाते-पीते थे। आरोप है कि रविवार रात करीब 8.00 बजे सलमान शाहरुख को बुलाकर गली नंबर-10 में ले गया। वहां वह शाहरुख से उसके पहने हुए जूते मांगने लगा। शाहरुख ने जूते देने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि सोमवार को उसे जूते पहनकर गोवा जाना है। सोमवार को उसका टिकट भी था। रविवार को दिनभर उसने इसकी तैयारी भी की थी।
जूते देने से मना करने पर अचानक सलमान आग बबूला हो गया। उसने जेब से चाकू निकालकर शाहरुख की जांघ में मार दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। चाकू लगते ही शाहरुख की जांघ से खून का फुव्वारा फूट पड़ा। जब तक उसे अस्पताल ले जाया तब तक उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शाहरुख और सलमान अच्छे दोस्त थे। सलमान को नशे की लत थी।