{"_id":"05847a8ae6d9859121b6576a656b8a86","slug":"free-will-double-check-those-who-get-flat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में फ्लैट पाने वालों की होगी दोहरी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री में फ्लैट पाने वालों की होगी दोहरी जांच
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसरा योजना में फ्री में फ्लैट पाना आसान नहीं होगा। फ्लैट के आवेदकों को दोहरी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सपा सरकार की इस योजना के आवेदकों की जांच डूडा के बाद तहसील स्टाफ भी करेगा।
विज्ञापन
पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को ही ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। डूडा ने आवेदकों की सूची भी ऑनलाइन कर दी है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए नंदग्राम में बनाए जाने वाले 252 मकानों के लिए डूडा में 9 हजार से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं।
पूर्व में आईएचएसडीपी (इंटीग्रेटेड हाउसिंग स्कीम डेवलपमेंट प्रोग्राम) में मकानों के आवंटन में धांधली के आरोप लगे थे।
ऐसे में आसरा योजना के मकान आवंटन में खास एहतियात बरती जा रही है। यह जानकारी डूडा के परियोजना अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने दी है।