फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free treatment of patients of dengue fever in aap clinic

AAP क्लीनिक में होगा डेंगू मरीजों का मुफ्त इलाज

Fri, 18 Sep 2015 08:46 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
Free treatment of patients of dengue fever in aap clinic

अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच आम आदमी पार्टी (आप) डेंगू के इलाज के लिए आगे आई है। पार्टी का दावा है कि वह नि:शुल्क क्लीनिक खोलने जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले कई डॉक्टरों से संपर्क किया गया है। चिकित्सक विभिन्न इलाकों में फीवर क्लीनिक खोलकर डेंगू का इलाज करेंगे।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने बताया कि जागरूकता ही डेंगू का सबसे बड़ा इलाज है। पार्टी फिलहाल नि:शुल्क फीवर क्लीनिक खोलने जा रही है।

इसके लिए तेजी से काम कर रही है सरकार

Free treatment of patients of dengue fever in aap clinic

इसके लिए अभी तक 30 चिकित्सकों ने रजामंदी जाहिर की है। यह चिकित्सक अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के मरीजों का इलाज करेंगे। पांडेय ने बताया कि डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. इंदर आहूजा, डॉ. नरेश गुप्ता अपनी टीम के साथ डाक्टरों से संपर्क कर रहे हैं।


दिलीप पांडेय ने बताया कि दिल्ली सरकार डेंगू के खिलाफ युद्ध स्तर पर काम कर रही है। वहीं, हालात की गंभीरता को समझते हुए पार्टी की छात्र और युवा विंग रक्तदान शिविर लगा रही है।

इससे मरीजों को प्लेटलेट्स की कमी नहीं होगी। जबकि पार्टी गूगल हैंगआउट के जरिये कार्यकर्ताओं को ट्रेंड कर रही है। करीब दस हजार लोगों ने 250 स्थानों पर इसके जरिये जागरूकता अभियान की ट्रेंनिग ली। यही कार्यकर्ता दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस पर आप ने दागे सवाल

Free treatment of patients of dengue fever in aap clinic

डेंगू के मसले पर दिलीप पांडेय ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। पांडेय ने कहा कि दिल्ली सरकार जुलाई से ही डेंगू को लेकर सतर्क है। लेकिन भाजपा शासित निगम इसकी रोकथाम के लिए लापरवाह बने रहे।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिलीप पांडेय का कहना था कि आप की सरकार बनने के बाद कांग्र्रेस व भाजपा के नेता बेरोजगार हो गए हैं। अभी उनके पास कोई काम नहीं है।

प्रर्दशन करने की जगह अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता रक्तदान करते तो डेंगू पीड़ितों को राहत मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed