फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free bus services for women on Raksha bandhan, Delhi

दिल्ली: रखाबंधन पर डीटीसी बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर का तोहफा

Wed, 14 Aug 2019 07:44 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 14 Aug 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Free bus services for women on Raksha bandhan, Delhi
डीटीसी बस - फोटो : Social Media (File Photo)

डीटीसी ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। महिलाएं केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर में चलने वाली डीटीसी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी। खास बात यह है कि महिलाएं एसी और नॉन एसी दोनों बसों में सुबह से लेकर रात तक मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एयर इंडिया फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े थे आवारा कुत्ते, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन


डीटीसी के मुताबिक रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक एसी और नॉन एसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। बहनों को उनके भाइयों के पास सुरक्षित और बेहतर ढंग से पहुंचाने के लिए डीटीसी अपने बेड़े में मौजूद ज्यादा से ज्यादा बसों को सड़कों पर उतारेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनें दिल्ली में चल रहीं डीटीसी बसों के सभी रूटों के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में चलने वाली बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। बसों की रखरखाव के संबंध में सभी डिपो प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए है और बसों को समय पर सड़कों पर चलाने के लिए भी कहा गया है। भीड़ वाले इलाकों में डीटीसी की ओर से ट्रैफिक सुपरवाइजर की भी तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed