फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraudsters hand over wad of paper to businessman under pretext of ₹25 lakh payment two arrested In Delhi

28 लाख की पेमेंट में थमा दी 25 लाख की रद्दी: कागज की गड्डी देख कारोबारी के उड़े होश, पुलिस ने भी नहीं की मदद

Tue, 05 May 2026 10:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 05 May 2026 10:35 PM IST
सार

पीड़ित कारोबारी हिमांशु गोयल परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहते हैं। इनका बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में शीशे और हार्डवेयर का गोदाम है। 

विज्ञापन
fraudsters hand over wad of paper to businessman under pretext of ₹25 lakh payment two arrested In Delhi
कारोबारी को 25 लाख रुपये की कागज की गड्डी थमा गए शातिर - फोटो : AI Image

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मुंडका स्थित शीशा कारोबारी को 28 लाख की पेमेंट बदले बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रद्दी थमा दी। आरोपियों ने बहुत चालाकी के साथ नोटों के बीच में रद्दी लगाकर पेमेंट कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गए। घर पहुंचकर पीड़ित ने जब पेमेंट चेक की तो उसके होश उड़ गए। आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद था।

विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर वहां से भी मदद नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने खुद ही जाल बिछाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में दोनों को सराय रोहिल्ला थाना पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों की पहचान धनराज भाभु और सुनील कुमार लखेसर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित कारोबारी हिमांशु गोयल परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहते हैं। इनका बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में शीशे और हार्डवेयर का गोदाम है। अक्सर वह बंगाल से यहां आते हैं। हिमांशु ने बताया कि 24 अप्रैल को एक पुराने ग्राहक ने उनसे सामान का ऑर्डर दिया। माल करीब 28 लाख रुपये का बन रहा था। पीड़ित ने ज्यादा रकम होने के कारण एडवांस की मांग की। इस पर ग्राहक ने एक शख्स का नंबर देकर बताया कि यह आपको 25 लाख रुपये कैश की पेमेंट करेगा। 28 अप्रैल को पीड़ित को एक मोबाइल नंबर मिला। बातचीत के बाद पेमेंट लेने के लिए विकासपुरी पीवीआर पर बुलाया गया। कारोबारी का कर्मचारी विपिन पेमेंट लेने पहुंचा।

विज्ञापन

पेमेंट लेने के बाद बस रकम के बैग को खोलकर ऊपर से देख लिया गया। वहां रकम की जांच करना संभव नहीं था। बैग में 500-500 के नोट दिख रहे थे। घर पहुंचने पर जांच हुई गड्डी के ऊपर असली व बाकी नीचे नकली नोट लगे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुंडका थाने में की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस बीच पीड़ित ने आरोपियों को पकड़ने का खुद ही प्लॉन बनाया। 

एक माल की पेमेंट करने की बात कर दूसरे नंबर से आरोपियों को कॉल किया। 10 लाख रुपये लेकर आरोपी को शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन बुलाया गया। बाद में पीड़ितों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी उस दिन भी नोट के बदले कागज की गड्डी लेकर आए थे। दोनों के पकड़े जाने पर पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से चार मोबाइल फोन और साक्ष्य के लिए 35 लाख के बदले दी गई रद्दी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान पता चला है कि जिस ग्राहक ने माल का ऑर्डर दिया था। उसको इस हेराफेरी की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed