फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraudsters are cheating people on Telegram app on the pretext of investment

Cyber Crime: निवेश के बहाने टेलीग्राम एप पर लुट रहे लोग, इन तरीकों से फंसाते हैं जालसाज; जानें कैसे बचें

Tue, 02 Jul 2024 03:57 AM IST
विजय पुंडीर शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jul 2024 03:57 AM IST
सार

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस के पास इस तरह की रोजाना 600 से अधिक शिकायतें आती हैं। इनमें से 10 फीसदी लोगों के साथ मोटी रकम की ठगी की जाती है। अधिकतर मामलों में जालसाजी के सरगना चीन, हांगकांग, दुबई, कंबोडिया, मलेशिया जैसे देशों में बैठकर ठगी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fraudsters are cheating people on Telegram app on the pretext of investment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

टेलीग्राम एप पर निवेश के बहाने भोले-भाले लोगों को लूटा जा रहा है। साइबर ठग व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। शुरुआत में पीड़ितों को वीडियो लाइक एंड शेयर करने का टास्क देखकर छोटे-छोटे मुनाफे दिए जाते हैं।

विज्ञापन


बाद में पीड़ितों की अलग आईडी बनाकर उनको टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप में जोड़ दिया जाता है। वहां टास्क के नाम पर उनको एक हजार से 50 हजार रुपये हर दिन कमाने का झांसा देकर ठगी की जाती है। शुरुआत में मुनाफा देने के बाद पीड़ित इनके जाल में फंसकर मोटी रकम निवेश कर देते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस के पास इस तरह की रोजाना 600 से अधिक शिकायतें आती हैं। इनमें से 10 फीसदी लोगों के साथ मोटी रकम की ठगी की जाती है। अधिकतर मामलों में जालसाजी के सरगना चीन, हांगकांग, दुबई, कंबोडिया, मलेशिया जैसे देशों में बैठकर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में बैठे इनके गुर्गें न सिर्फ बैंक अकाउंट का इंतजाम करते हैं बल्कि इनके लिए सिमकार्ड का इंतजाम करवाते हैं। करीब 200 से 250 बैंक खातों में ठगी की रकम को घुमाकर यूएस डॉलर, क्रिप्टो या बिटकाइन में बदलकर विदेश भेज दिया जाता है। पिछले दिनों पकड़े गए साइबर ठगों के अकाउंट की पड़ताल करने पर एक खाते में 24 घंटे में तीन से पांच करोड़ की रकम के लेनदेन का पता चला है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि 90 से 95% मामलों में पुलिस साइबर ठगों तक नहीं पहुंच पाती है। भारत में जो लोग इन साइबर ठगों के लिए बैक अकाउंट और सिमकार्ड का इंतजाम करते हैं। पुलिस उन तक ही पहुंच पाती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सचेत रहकर ही इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है।

साइबर ठगी के ट्रेंड्स
वर्क फ्रॉम होम... सोशल मीडिया के जरिये जुड़कर साइबर ठग वर्क फ्रॉम होम , लाइक एंड शेयर और पार्ट टाइम जॉब की बात कर लोगों को जाल में फंसाते हैं। शुरुआत में कुछ मुनाफा देकर लोगों से मोटी रकम निवेश करवा ली जाती है। मोटी रकम लेकर पीड़ितों का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।

फेडेक्स कूरियर... फेडेक्स कूरियर के ठगी के मामले में साइबर ठग आपसे पार्सल में आपत्तिजनक चीजें भेजने की बात कर आपको डराते हैं। इसके बाद मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर आपको डराया जाता है। बाद में डिजिटल अरेस्ट कर मोटी रकम ऐंठ ली जाती है।

विदेशी दोस्त बनकर... इस तरह के मामले में वैवाहिक वेबसाइट के जरिये शादी का झांसा देकर दोस्ती की जाती है। विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने और फिर उसके कस्टम में फंसने का झांसा देकर आपसे रकम ऐंठी जाती है।

निवेश का झांसा... स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर आप से संपर्क किया जाता है, कई बार आपको ऑन लाइन ट्रेनिंग देकर मुनाफे वाले शेयर भी खरीदे जाते हैं, बाद में आपसे फर्जी वेबसाइट के जरिए निवेश करवा लिया जाता है।

अधिकारी बनकर ठगी... ऐसे मामलों में आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी या आईएएस अधिकारी बनकर फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी दूसरी साइट पर दोस्ती करते हैं, वहां घर का सामान सस्ते में बेचने का झांसा देकर रकम ऐंठी जाती है।

सेक्सटॉर्शन के नाम... अंजान नंबर से आपको वीडियो कॉल की जाती है। इसके बाद आपका अश्लील वीडियो बनाकर आपको ब्लैकमेल किया जाता है। बाद में आपको बदनाम करने की धमकी देकर आपसे मोटी रकम वसूल की जाती है।

गूगल सर्च के नाम पर ठगी... किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर ढूंढने के लिए आप गूगल सर्च करते हैं, उस दौरान साइबर ठग आपसे संपर्क करके उस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर बात करते हैं। बाद में आपको कोई एप डाउनलोड करवाकर आपका अकाउंट खाली कर लिया जाता है।

ठगी हाेने पर यहां करें शिकायत
  • ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें, ऐसा करने से तुरंत आपकी ठगी की रकम को बैंक खाते में फ्रीज किया जा सकता है।
  • साइबर ठगी होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिले के साइबर पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत की जा सकती है।
  • साइबर ठगी अगर 50 लाख से ज्यादा है तो इसकी शिकायत स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट में करें।
  • आप ऑन लाइन www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दे सकते हैं।
  • ठगी का शिकार होने पर National Cybercrime Reporting Portal (NCRP) पर भी शिकायत की जा सकती है।

बचाव के तरीके
  • अज्ञात नंबर से आए मैसेज पर कतई रिप्लाई न करें। अंतरराष्ट्रीय नंबर से आए मैसेज से खासकर सावधान रहें।
  • व्हाट्सएप टेलीग्राम पर कोई ग्रुप बनाकर निवेश करने की बात करें तो उसे नजरअंदाज करें।
  • गूगल पर सर्च करते समय बहुत सावधानी बरतें।
  • यदि कोई भी आपसे पेमेंट करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहे तो कतई न करें।
  • सोशल मीडिया पर विदेशी बनकर दोस्ती करने वाले लोगों से खासकर सावधान रहें।
  • कूरियर में आपत्तिजनक सामान भेजने की बात कोई कॉल करे तो उसे नजरअंदाज करें।
  • अज्ञात नंबर से आई किसी भी वीडियो कॉल को कभी न पिक करें।
  • सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से दोस्ती करने से बचें।
  • किसी को अपने बैंक खाते या उससे संबंधित कोई जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed