फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Frauds were also hi-tech if the transaction went online in lockdown

लॉकडाउन में लेन-देन ऑनलाइन हुआ तो जालसाज भी हुए हाईटेक

Fri, 25 Dec 2020 02:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Dec 2020 02:03 PM IST
सार

  • राज्यों के जालसाजों ने अलग-अलग तरीके अपनाए
  • इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित अपराध 62 फीसदी बढ़े

विज्ञापन
Frauds were also hi-tech if the transaction went online in lockdown
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में लोगों ने पैसे का लेन-देन ऑनलाइन किया तो जालसाज भी हाईटेक हो गए। जालसाजों ने अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगना शुरू कर दिया। जालसाजों ने नए ट्रेंड के साथ ठगी के नए तरीके अपनाए। इससे दिल्ली में साइबर अपराध 62 फीसदी बढ़ गये। साइबर अपराध हुआ तो दिल्ली में, मगर जालसाज या तो विदेश में या फिर दूसरे राज्यों में के थे। अलग-अलग राज्यों के जालसाजों ने ठगी के अलग-अलग तरीके अपनाए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली में डेबिट क्रेडिट कार्ड, ई-वॉलेट से संबंधित, कॉलिंग व फिशिंग के जरिये और इंटरनेट बैंकिंग संबंधित धोखाधड़ी से जुड़े अपराध 62 फीसदी बढ़े हैं। जनवरी महीने में साइबर अपराध के 1500 मामले  दर्ज हुए। फरवरी में 2000 और मार्च में 1500 शिकायतें थीं।
विज्ञापन


लॉकहाउन लगते ही अप्रैल से ही साइबर अपराध में रिकॉर्ड उछाल आया और शिकायतें 3500 तक जा पहुंची। मई में 4500, जून में 3000, फिर जुलाई में 4500 जा पहुंचीं। अगस्त में 3500 और सितंबर में 3000 शिकायतें मिलीं। अक्तूबर में 2900 और नवंबर में 2500 साइबर अपराध की शिकायतें मिलीं। 22 दिसंबर तक 2000 शिकायतें मिल चुकी हैं।  खास बात ये है कि 62 फीसदी मामले लेन देन धोखाधड़ी के, 24 फीसदी सोशल मीडिया से जुड़े और 14 फीसदी मामले हैकिंग, डेटा चोरी, दूसरे की फोटो के दुरुपयोग के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाजों ने ठगी के अलग-अलग तरीके अपनाए
रिपोर्ट में कहा गया है कि अलग-अलग राज्यों के जालसाजों ने ठगी के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। बिहार, झारखंड, बंगाल के बॉर्डर एरिया और जामताड़ा के जालसाजों ने सिम अपग्रेड, यूपीआई, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी की। मेवात, नॉर्थ इंडिया के चुनिंदा इलाकों के जालसाजों ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर ठगी की। क्यूआर कोड से जुड़े भुगतान, पेटीएम, ओएलक्स, जस्ट डायल के जरिये ठगी अधिकतर मेवाती रीजन से हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के जालसाजों ने कॉल सेंटर के जरिये दिल्ली के लोगों को ठगा। राजस्थान व बिहार के जालसाजों ने फर्जी सरकारी वेबसाइट के जरिये दिल्ली के लोगों को ठगा।


दिल्ली पुलिस ने 278 वेबसाइट को बंद करवाया
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस वर्ष 214 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल ने अभी तक की कार्रवाई में 278 वेबसाइट-प्रोफाइल को आपत्तिजनक कंटेंट के कारण बंद कराया है। आयुष्मान योजना विकास की फर्जी वेबसाइट से ठगी, सौर ऊर्जा संयंत्र और लैपटॉप बांटने की स्कीम, पीएम शिशु विकास योजना स्कीम, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण संस्थान की फर्जी वेबसाइट से ठगी की वारदातों का खुलासा हुआ और  काफी चर्चा में रहीं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह साइबर अपराध को लेकर सचेत रहें। पुलिस पोस्टर, रेडियो जिंगल और वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक कर रही है। सचेत रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed