{"_id":"4c2fae3e410c642bc25b5e8c5a1d8f25","slug":"fraud-with-woman-in-atm-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख के सामने महिला को मिला धोखा, SMS से हुआ खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख के सामने महिला को मिला धोखा, SMS से हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू कॉलोनी एरिया में शनिवार को एक महिला का एटीएम को बदलकर अज्ञात युवक ने 50 हजार की चपत लगा दी। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्यू कॉलोनी रहने वाली महिला अंजना प्रधान शनिवार को अपने पति के साथ न्यू कॉलोनी स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर रुपये निकलवाने आई थी।
महिला के मुताबिक एटीएम से जब वह रुपये निकलवाने का प्रयास किया तो रुपये निकले नहीं। इस दौरान एक युवक एटीएम में आया उसने मदद करने की बात कही तो महिला ने उसे अपना एटीएम दे दिया।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक उसके एटीएम से 500 रुपये निकलने के बाद जब वह चली गई तो शाम को उसके मोबाइल पर संदेश आया जिसमें उसके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकलने की बात पता चली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई सतपाल ने बताया कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे है जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।