{"_id":"599c685c4f1c1b8f738b4568","slug":"fraud-with-clone-atm-card-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लोन एटीएम से खाते से निकाले पैसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लोन एटीएम से खाते से निकाले पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
atm seal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से जारी हुआ नया एटीएम कार्ड डबुआ कालोनी निवासी मोनिका शर्मा की अलमारी में ही रखा रहा और उसका इस्तेमाल कर उनके खाते से साढ़े चौदह हजार रुपये निकल गए। पीड़िता ने बैंक और पुलिस में शिकायत दर्ज की है। माना जा रहा है कि हैकर्स ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर उनके खाते से रकम निकाली।
विज्ञापन
मोनिका शर्मा का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। जुलाई माह में उन्हें बैंक से नया एटीएम कार्ड जारी हुआ था। उन्होंने कार्ड घर की अलमारी में रखा हुआ था। 21 जुलाई की 2017 की रात सवा नौ बजे वह घर पर थीं। इस दौरान उनके मोबाइल पर खाते मे से एटीएम के जरिए 9 हजार निकाले जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन
उन्होंने अलमारी चेक की तो एटीएम कार्ड वहीं रखा था। मोनिका के मुताबिक इससे पहले 16 जून 2017 को भी उनके खाते से 5523 रुपये निकाले गए थे। उनका कहना है कि उन्होंने न तो कभी किसी को एटीएम कार्ड दिया और न ही खाते की जानकारी दी। एसएचओ सारन इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर ठगी करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन