{"_id":"5da371121dda94dd91b11353f3d26ebd","slug":"fraud-with-a-man-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे
Updated Sun, 28 Dec 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ने न तो उसे जमीन दी और न ही उसके रुपये लौटाए। पीड़ित ने थाना सेक्टर सात पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-सात निवासी राजेंद्र भाटिया ने बताया कि जमीन खरीदने के क्रम में उसकी मुलाकात गुड़गांव निवासी कपिल से हुई। कपिल ने उसे बताया कि सेक्टर सात में उसकी जमीन है, जिसे वह बेचना चाहता है।
विज्ञापन
पसंद आने पर जमीन खरीदने का सौदा तय भी हो गया। इसके लिए उसने कपिल को करीब 15 लाख रुपये भी दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख 17 दिसंबर तय हो गई। लेकिन रजिस्ट्री की तारीख पर कपिल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद वह जब भी रजिस्ट्री की बात करता तो कपिल टालने लगा। 22 दिसंबर को जब राजेंद्र ने अपने पैसे लौटाने की बात कही तो कपिल उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।