{"_id":"69687550e46a2858202bafb05949892e","slug":"fraud-through-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ताकि एटीएम से न हो सके धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ताकि एटीएम से न हो सके धोखाधड़ी
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 26 May 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एटीएम पर होने वाली धोखाधड़ी व अन्य घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अब जागरूकता संदेश चस्पा करेगी। इसका काम एनआईटी से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
एटीएम पर धोखाधड़ी की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। कुछ शरारती तत्व एटीएम के आसपास बुजुर्गों, महिलाओं व कम पढ़े-लिखे लोगों की तलाश में लगे रहते हैं, जिन्हें वह आसानी से निशान बना सकें।
विज्ञापन
इनमें से काफी लोग एटीएम का प्रयोग करना ठीक तरीके से नहीं जानते या फिर उन्होंने नया एटीएम कार्ड बनवाया हुआ होता है। इन लोगों की सहायता करने के नाम पर धोखेबाज इन्हें अपना निशाना बनाते हैं और हजारों रुपयों की धोखाधड़ी कर गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
कैसे होती है घटना?
एटीएम पर कई लोग ऐसे आते हैं, जिन्हें एटीएम मशीन का प्रयोग नहीं आता है। इन लोगों की मदद करने के नाम पर शरारती तत्व इनसे एटीएम कार्ड लेकर उसका पिन नंबर पूछ लेते हैं और कुछ रकम निकाल कर उन्हें दे देते हैं।
चालाकी से ये लोग अधिक रकम निकाल कर पीड़ित को कम रकम देते हैं। कई बार ये लोग पीड़ित का पिन नंबर पूछकर उससे मिलता-जुलता दूसरा एटीएम उसे थमा देते हैं, और उसके जाने के बाद सारी रकम निकाल कर फरार हो जाते हैं।
प्रमुख मामले
इस साल 22 फरवरी को एक बुजुर्ग के एटीएम से 19 हजार निकालने वाला गिरफ्तार
23 नवंबर 2013 को सेक्टर-8 में हुई थी घटना। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग।
सेक्टर-55 थाने में एक व्यक्ति ने दो लोगों के खिलाफ एटीएम से 17 हजार निकालने का मामला दर्ज कराया। आरोपियों ने मदद के बहाने उसका एटीएम मांगा था।