फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud Rs Five lakhs from a woman making friendship on Facebook

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से पांच लाख रुपये ठगे, खुद को ब्रिटिश एयरवेज में बताया पायलट

Sun, 05 May 2019 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 May 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud Rs Five lakhs from a woman making friendship on Facebook
फेसबुक पर दोस्ती कर बड़ी ठगी - फोटो : Demo Pic

वसंतकुंज नॉर्थ इलाके में एक शख्स ने फेसबुक के जरिये महिला से दोस्ती की। महंगे तोहफे भेजने की बात कहकर कस्टम व टैक्स की रकम अदा करने का झांसा देकर पांच लाख ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने फेसबुक पर खुद को पायलट बताया हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वसंतकुंज इलाके में सपना (38) (बदला हुआ नाम) के फेसबुक पर बीते 22 मार्च को चार्ल्स नामक शख्स ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। सपना ने उसकी दोस्ती को कबूल कर लिया।  दोनों चैटिंग करने लगे। फिर व्हाट्सऐप नंबर लेकर दोनों अक्सर बातचीत करने लगे। 18 मार्च से शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। आरोपी ने बताया वह उसके  लिए कुछ तोहफे भेज रहा है। 5 अप्रैल को पीड़िता के व्हाट्सऐप नंबर एक महिला ने  मेसेज भेज खुद को कोरियर कंपनी की कर्मचारी बताया।
विज्ञापन


उससे शुरूआत में कस्टम के नाम पर 25 हजार और टैक्स के नाम पर 75 हजार रुपये मांगे। पीड़िता ने चार्ल्स से बातचीत कर उसे रुपये दे दिए। धीरे-धीरे  आरोपियों ने सपना से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद सात लाख रुपये की और मांग की तो पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सऐप नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed