फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud on the pretext of getting work in films in Delhi

डांस टीचर के साथ ठगी: फिल्मों में काम दिलाने का दिया झांसा, अभिनय के लिए सिक्योरिटी के नाम जमा कराए रुपये

Sun, 16 Jul 2023 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

 इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पीड़िता आरोपी के संपर्क में आई थी। पीड़िता की शिकायत पर रोहिणी जिला साइबर सेल ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Fraud on the pretext of getting work in films in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर एक डांस टीचर के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पीड़िता आरोपी के संपर्क में आई थी। पीड़िता की शिकायत पर रोहिणी जिला साइबर सेल ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामले की तकनीकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


23 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। वह निजी तौर पर लोगों को नृत्य सिखाती हैं। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि अप्रैल माह में उसने एक इंस्टाग्राम पोस्ट देखा। इसमें फिल्मों में काम करने के लिए ऑडिशन देने की बात लिखी थी। पीड़िता ने पोस्ट कर जानकारी मांगी। उसके बाद आरोपी ने एक व्हाट्सएप नंबर भेजा और उसपर फोटोग्राफ और अपने बारे में पूरी जानकारी देने के लिए कहा गया। पीड़िता ने सारी चीजें भेज दी। पीड़िता का आरोप है कि प्रोफाइल और फोटोग्राफ देखने के बाद आरोपी ने उसपर आपत्तिजनक बातें लिखी, जिसका उसने विरोध किया। उसके बाद पीड़िता ने कुछ और जानकारी मांगी। साथ ही मेल आईडी की जानकारी ली।

विज्ञापन

 


पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद एक ईमेल मिला। इसमें ‘एलान 2’ नाम की फिल्म की शूटिंग और उसमें अभिनय करने के नियम व शर्त लिखीं थीं। साथ ही रोल को लॉक करने के लिए चार घंटे के भीतर साढ़े 13 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया था। सिक्योरिटी के तौर पर जमा पैसे को वापस करने का आश्वासन दिया गया था। पीड़िता ने वह पैसे जमा करा दिए। दो दिन बाद फिर एक अन्य फिल्म ‘रेड 2’ में एक और भूमिका के लिए 11 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता ने पैसा जमा करने से मना कर दिया। एक सप्ताह बाद पीड़िता के व्हाट्सएप पर एक और फिल्म ‘जी ले जरा’ में अभिनय का प्रस्ताव दिया गया। इसके लिए 9900 रुपए जमा करने को कहा। पीड़िता ने पैसे जमा कर दिए। उसके बाद से पीड़िता से कोई संपर्क नहीं किया गया। पीड़िता ने उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि नंबर को ब्लॉक कर दिया गया है। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने रोहिणी साइबर सेल में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed