बॉलीवुड में हीरो बनाने के नाम पर लाखों की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस से रिटायर एसआई के बेटे को हीरो बनाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर हुई जांच के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
झज्जर के बहादुरगढ़ का रहने वाला महेन्द्र गुड़गांव पुलिस में एसआई के पद से सेवा निवृत्त हुआ है। तीन साल पहले उसके बेटे विकास ने फिल्म में हीरो बनने के नाम फिल्म निदेशक अमजद खान से संपर्क किया।
निदेशक अमजद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जिसके बदले में अमजद खान ने यह पैसा फिल्म लगा दिया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि एसआई ने रिटायरमेंट के बाद मिलस सब पैसा बेटे की जिद पर दे दिया था। पैसा देने के तीन साल बाद भी अब तक कुछ नहीं हुआ।
जिस फिल्म विकास को काम करना था। उसकी जगह पर चिराग पाटिल को एक्टर बना दिया गया। विकास का यहां तक आरोप है कि उससे ली गई इस रकम को फिल्म बनाने में लगा दिया गया।
पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई का आदेश दिया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा का दी गई। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
कॉल सेंटर में नौकरी ढूढने वाले जरूर पढ़े
गुड़गांव के डीएलएफ फेस दो के एक कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर लेकर युवक के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी साफटवेयर लोड करने के नाम पर लैपटॉप लेकर उसे रिशेप्सन पर बैठा कर फरार हो गया। शनिवार को डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
गाजियाबाद के रहने वाले सत्येन्द्र ने डीएलएफ फेस दो की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी के लिए एक युवक उसे कॉल सेंटर के रिसेप्शन तक ले गया था। जहां से उसका लैपटॉप लेकर चंपत हो गया। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने मोबाइल संख्या के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।