{"_id":"522461a8fab4813bfbc98654ef9b4e5b","slug":"fraud-on-property-dealing-in-faridabad-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रॉड के ये तरीके जानकर दंग रह जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रॉड के ये तरीके जानकर दंग रह जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना एनआईटी व सेंट्रल में प्लॉट दिलाने व गाड़ी खरीदने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहले मामले में सेक्टर-17 निवासी शंकर आनन्द ने 5 अगस्त को थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि उसने अनुज कपूर और ओमदत्त से उनके शोरूम से एक कार खरीदी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दिन बाद ही कार खराब हो गई। कार ठीक कराने के लिए ले गया तो करीब एक माह तक कार ठीक करने के नाम पर अपने पास रखी और कार भी ठीक नहीं कराया। यही नहीं कार के साथ जो स्कीम दी थी वह भी नहीं पूरी की।
विज्ञापन
दूसरा मामला थाना एनआईटी का है। नेहरू ग्राउंड निवासी महराम सिंह ने थाना सेन्ट्रल में दी शिकायत में बताया कि उसने एक प्लॉट नेहरू ग्राउंड निवासी सुनील कुमार से खरीदा था।
प्लॉट खरीदने के बाद पता लगा कि जो वह प्लॉट नकली कागजातों के आधार बेचा गया है। आरोप है कि इस मामले में प्रीतम सिंह, एमके गौड़, एमसी वकील, सुनील की पत्नी विमला भी शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।