फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of 90 lakh on the name of Samsung Lottery

लॉटरी जीतने का झांसा देकर 90 लाख ठगे, पीड़ित से अलग-अलग खातों में डलवाए रुपये

Mon, 01 Apr 2019 05:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी शुजात आलम, अमर उजाला, दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Apr 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
fraud of 90 lakh on the name of Samsung Lottery
फाइल फोटो
एसएमएस या ईमेल से किसी भी प्रकार की लॉटरी जीतने का संदेश आए तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि लालच के फेर में पड़ कर अपना सब कुछ गंवा बैठें। न्यू अशोक नगर स्थित वसुंधरा एंक्लेव इलाके के 75 वर्षीय बुजुर्ग सतीश कुमार पाहवा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन


उन्हें ईमेल से सैमसंग लॉटरी जीतने का मैसेज मिला और वह ठगों के झांसे में आकर 90 लाख रुपये गंवा बैठे। फिर भी जब उन्हें लॉटरी की रकम नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सतीश कुमार कैपिटल अपार्टमेंट में रहते हैं और सरकारी विभाग में ऊंचे पद से सेवानिवृत्त हैं। इनका बेटा अमेरिका में रहता है और एक बेटा दिल्ली में इनके साथ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 मार्च, 2017 को उन्हें एक ईमेल मिला। उसमें पांच लाख ब्रिटिश पाउंड (करीब 4.50 करोड़ रुपये) की इनामी राशि की लॉटरी जीतने का दावा किया गया। सतीश से कुछ जानकारी मांगी गई, जो उन्होंने ई-मेल करने वालों को दे दी। 

ईमेल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से आने का दावा कर सतीश को किसी डॉ. एंड्रयू स्मिथ का नंबर देकर उनसे संपर्क करने को कहा गया। सतीश ने एंड्रयू से बातचीत की तो उसने ऑनलाइन आईडी बनवाकर उनसे 22,499 रुपयों की मांग की। 

अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए रुपये
पीड़ित से अलग-अलग खातों में कभी दो लाख, कभी तीन लाख कभी दस-दस लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसी के गिरोह के किसी सदस्य ने शिवराज नाम से आरबीआई अधिकारी बनकर उनके खाते में रुपये आने की बात कर इनकम टैक्स व अन्य टैक्स के नाम पर मोटी रकम खातों में ट्रांसफर करवा ली। करीब 14 माह बाद सतीश को समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed