फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in the name of winning lottery, gift and prize, six arrested including two foreigners

Delhi NCR News: बरेली के लिए लॉटरी, गिफ्ट और ईनाम जीतने के नाम पर ठगी, दो विदेशी समेत छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
-अपराध शाखा ने दो नाइजीरियन नागरिकों के अलावा बरेली के रहने वाले चार आरोपियों को दबोचा, 3.63 लाख कैश व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

-ससुर दामाद 15 फीसदी कमीशन लेकर नाइजीरियर नागरिकों को उपलब्ध करवा रहे थे बैंक खाते
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ऑन लाइन लॉटरी, गिफ्ट और ईनाम जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाइजीरियन नागरिक समेत छह आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.63 लाख कैश, आधार, पैन, कई बैंक के एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक व अन्य सामान बरामद किया है।
इनकी पहचान नाइजीरिया निवासी शेडरेक ओनाइनॉर (29), संडे जॉन उर्फ लिबर्टी (40), गांव देवरेरा माफी, इज्जतनगर, बरेली निवासी शाहिद रजा (45), उसका दामाद शाहरुख खान (23), व विकास (25) और उसका भाई राकेश उर्फ लालू (22) के रूप में हुई है। नाइजीरियन अपने गिरोह के साथ साइबर ठगी करते थे।
विज्ञापन

बरेली के रहने वाले शाहिद और शाहरुख इनको बैंक खाते उपलब्ध करवाने के अलावा खातों से कैश भी निकालकर उन्हें देते थे। बदले में इनको 15 फीसदी कमीशन मिलता था। विकास और राकेश का काम नए बैंक खाते और सिमकार्ड उपलब्ध करवाकर ससुर-दामाद के हवाले करना था। बदले में दोनों को पांच फीसदी कमीशन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को एक सूचना के आधार पर सेंट्रल मार्केट चौक से एक आरोपी शाहिद रजा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3.63 लाख कैश, 9 एटीएम कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ।
आरोपी ने बताया कि वह ठगी के रैकेट में शामिल है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने डी-ब्लॉक, कृष्णा पार्क, खानपुर से नाइजीरियन नागरिक शेडरेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि शेडरेक अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
टीम ने छापा मारकर बाकी चार आरोपियों को भी दबोच लिया। उनके खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज हुआ। पूछताछ में शेडरेक और संडे जॉन ने बताया कि वह अपने देश के बाकी लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। ठगी की रकम के लिए उनको बैंक खातों की जरूरत होती है।

शाहिद और इसका दामाद शाहरुख इनको कैश निकालने के अलावा बैंक खाते भी उपलब्ध करवाते हैं। शाहिद के गांव के ही दो भाई विकास और राकेश ने दिल्ली में फर्जी तरीके से अपने आधार का पता बदलवाकर 17-18 बैंक खाते और सिमकार्ड ले लिए। इन सभी का संचालन शाहिद व शाहरुख को दे दिया। बाद में इनको ठगी के लिए इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed