{"_id":"5ded6b868ebc3e1bab03bb9f","slug":"fraud-in-the-name-of-job-in-delhi-12-lakh-cheate-from-600-people-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ाः 600 लोगों से 12 लाख ठगे, दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ाः 600 लोगों से 12 लाख ठगे, दो भाई गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2019 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
job fraud
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्वी जिले की साइबर सेल ने नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 600 लोगों से ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ठगी के लिए उत्तम नगर में कॉलसेंटर खोल रखा था। साथ में फर्जी जॉब पोर्टल भी चलाते थे।
विज्ञापन
दोनों भाई काफी पढ़े-लिखे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कंप्यूटर, चार स्मार्ट फोन और एक वॉकी-टॉकी बरामद किया है। आरोपी करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड जूनियर वारंट ऑफिसर वकील अहमद ने जिले की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे नौकरी की तलाश थी। नौकरी के लिए उसने खुद को 13 जुलाई, 2019 को एक जॉब पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाया। 15 जुलाई को उसके पास फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा कि वह उक्त जॉब पोर्टल की सिस्टर कंपनी से बोल रहा है और तीन तरह की नौकरियों के बारे में बताया। इस तरह वकील अहमद से 1,42,600 रुपये ऑनलाइन जमा करवा लिए। वकील अहमद से कुछ कागजात भी ले लिए। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो पैसे वापस मांगे। इसके बाद आरोपियों ने अपने फोन बंद कर लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दे दी।
मामला दर्ज कर एसआई संदीप पवार, एसआई राकेश कुमार व एसआई चंद्रशेखर की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने कई दिन की तफ्तीश के बाद द्वारका के सेक्टर-14 निवासी सत्यम कुमार (32) और कुमार शिवम (29) को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मूलरूप से समस्तीपुर (बिहार) के निवासी हैं।
आरोपी सत्यम कुमार ने वर्ष 2016 में शादीपुर स्थित कॉल सेंटर में टेली कॉलर के रूप में काम करना शुरू किया था। यहां पर अविनाश के संपर्क में आया। अविनाश ने उसे फर्जी जॉब पोर्टल वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने का आइडिया दिया था। अविनाश के कहने पर सत्यम ने लोगों को ठगना शुरू किया। उसने उत्तम नगर में कॉल सेंटर चलाना शुरू किया।
ये जॉब पोर्टल से बेरोजगार लोगों का डाटा उठा लेता था। फिर उन्हें फोन कर नौकरी लगवाने का झांसा देता था और ऑनलाइन पेमेंट जमा करा लेता था। ये पीड़ित से कभी नहीं मिलता था। शिवम भी बाद में भाई के साथ इस गोरखधंधे में शामिल हो गया था।