{"_id":"58062b3b4f1c1b642e703982","slug":"fraud-in-making-rashan-card-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल से लंदन में रहने वालों के नाम दादरी में राशन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल से लंदन में रहने वालों के नाम दादरी में राशन कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
सैनी गांव के चार लोग पिछले 15 वर्षों से लंदन में रहते हैं, लेकिन गांव में उनके नाम के राशन कार्ड बने हुए हैं। सरकार से सस्ती दरों पर उनके नाम का राशन भी आता है, लेकिन डीलर इसकी कालाबाजारी कर देता है।
विज्ञापन
मंगलवार को दादरी में तहसील दिवस के दौरान सैनी गांव से यह शिकायत मिली। तहसील की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सैनी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अकबर खाने ने आरोप लगाया है कि उसने 23 सितंबर को जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से राशन डीलर की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
आरोप है कि जो लोग करीब 15 साल पहले गांव छोड़कर लंदन चले गए हैं, राशन डीलर ने उनके भी राशन कार्ड बनवा रखे हैं। इनमें इमरान, आस मोहम्मद, फखरुद्दीन, नसरुद्दीन शामिल हैं। इनमें से कोई भी अब गांव में नहीं रहता।
विज्ञापन
डीलर ने अपनी पत्नी, माता और अपने छोटे भाई की पत्नी के नाम से अन्त्योदय कार्ड बनवाए हैं, जबकि उसका छोटा भाई ट्रांसपोर्टर है। राशनकार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जाता, लेकिन ऐसे लोगों को राशन दिया जाता है, जो अपात्र हैं।
शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस बारे में एसडीएम दादरी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच बीडीओ बिसरख और आपूर्ति अधिकारी कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।