फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud in files, babus present in terror of suspension

फाइलों में फर्जीवाड़ा: सस्पेंशन के डर से बाबू हुए प्रेजेंट

Sun, 03 Aug 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 03 Aug 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Fraud in files, babus present in terror of suspension

गाजियाबाद में फर्जीवाड़े के शक में शुरू हुई 58 फाइलों की जांच में संदेह के घेरे में आए बाबू ने शनिवार को जीडीए में आमद दर्ज कराई। जीडीए पहुंचे बाबू ने अधिकारियों के सामने यह स्वीकार किया कि इनमें से अधिकतर फाइलों में हुए साइन उसके हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यदि फाइलों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके लिए वह जिम्मेदार होगा। फिलहाल जीडीए अधिकारियों ने फाइलों की जांच तेज कर दी है। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई तय है।  
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा बार-बार बुलाए जाने के बावजूद यह बाबू जीडीए नहीं पहुंचा था। इस पर जीडीए ओएसडी ने बाबू को पेश होने का नोटिस जारी करते हुए सस्पेंड करने की चेतावनी जारी की थी। इस बाबू के खिलाफ उत्तराखंड सीएम हरीश रावत के प्लॉट को अवैध तरीके से बेचने की कोशिश में एफआईआर भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि संदेह के घेरे में आए बाबू ने शनिवार को आमद दर्ज करा दी है। बाबू ने फाइलों में अपने ही साइन होने की पुष्टि की है। सभी 58 फाइलों की जांच जारी है।  

डुप्लीकेट फाइलों से खिलाड़ी बाबुओं की तलाश
जीडीए ने उन बाबुओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है, जिनकी कस्टडी से फाइलें गायब हुई हैं।

तत्कालीन अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की जाएगी और उनके खिलाफ भी एफआईआर होगी। फिलहाल जीडीए डुप्लीकेट फाइलों से काम चला रहा है। अधिकतर फाइलों की डुप्लीकेट कॉपियां तैयार की गई हैं।    

दरअसल, जीडीए में संपत्तियों की फाइलें संबंधित जोन के बाबुओं के पास रहती हैं। चार्ज बदलने पर बाबू इन फाइलों को नवनियुक्त बाबू को सौंपते हैं। फाइलों को सौंपने के दौरान बाबू खेल कर जाते हैं। बाबू आंकड़ों में खेलकर विवादित या फर्जीवाड़े की फाइल ही गायब कर देते हैं।


पूछताछ में पता लगता है कि पूर्व में रहे बाबू ने यह गड़बड़ी की है। पूर्व में रहा बाबू किसी अन्य बाबू या अधिकारी का नाम लेता हैं। करीब 11 हजार फाइलें गायब चल रही हैं। अब अधिकारी यह जानकारी जुटाएंगे कि अंतिम बार यह फाइल किस बाबू के पास थी। उस पर एफआईआर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed