{"_id":"a392adbe25ccc0c271a30586b88b89aa","slug":"fraud-case-registered-against-woman-surpanch-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सरपंच पर पेंशन हड़पने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सरपंच पर पेंशन हड़पने का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलावली गांव की महिला सरपंच द्वारा मृतकों की पेंशन को हड़प करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने समाज कल्याण विभाग मेवात की शिकायत पर महिला सरपंच के खिलाफ पेंशन हड़प करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव चिलावली निवासी याकूब ने विभाग को लिखित शिकायत भेज सरपंच पर मृतकों की पेंशन को हड़प करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर विभाग ने जांच की तो मृतकों के नाम पर एक लाख पांच हजार चार सौ बत्तीस रुपये का गबन पाया गया।
विज्ञापन
विभाग ने सरपंच के पास गबन की राशि को जमा कराने के लिए पत्राचार किया। लेकिन सरपंच ने डाकपाल से पत्रों को नहीं लिया। पुलिस ने समाज कल्याण विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन