{"_id":"6740841a158329fb5308f968","slug":"fraud-case-filed-against-remo-dsouza-in-karkardooma-court-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का मामला: दिल्ली में होगी रेमो डिसूजा के मामले की सुनवाई, कड़कड़डूमा कोर्ट में चलेगा मकुदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी का मामला: दिल्ली में होगी रेमो डिसूजा के मामले की सुनवाई, कड़कड़डूमा कोर्ट में चलेगा मकुदमा
Fri, 22 Nov 2024 06:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:46 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रेमो डिसूजा के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कड़कड़डूमा कोर्ट में चलेगा। रेमो ने हाईकोर्ट से निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
रेमो डिसूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम- रेमो डिसूजा
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रेमो डिसूजा के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कड़कड़डूमा कोर्ट में चलेगा। एडवोकेट मोहनीश जयंत ने बताया कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में आठ साल पहले धोखाधड़ी के मुकदमे में राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। रेमो ने हाईकोर्ट से निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
रेमो डिसूजा पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से फिल्म के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। यह भी कहा कि बहुत बड़ी फिल्म है, जिसमें काफी लाभ होगा। पांच करोड़ लगाओगे तो दस करोड़ रुपये दूंगा। एक वर्ष में रकम लौटा दूंगा। रेमो की बात पर भरोसा करते हुए शिकायतकर्ता ने दो लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। कोरियोग्राफर ने पैसे लौटाने के स्थान पर शिकायतकर्ता को अंडरवर्ल्ड डॉन प्रसाद पुजारी से फोन करवाकर रुपये नहीं मांगने की धमकी दिलवाने का भी आरोप है।
विज्ञापन