फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud builder cheated on soldiers in 53.89 crores rupees

फ्लैट देने का झांसा दे बिल्डर ने सैनिकों से 53.89 करोड़ ठगे, एफआईआर दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 20 Jul 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud builder cheated on soldiers in 53.89 crores rupees
building

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 में फ्लैट देने का झांसा देकर त्रिवेणी बिल्डर ने गुरुग्राम स्थित बीएसएफ फैमिली वेलफेयर सोसायटी से 53.89 करोड़ रुपये ठग लिए और बाद में फ्लैट देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं इन्हीं बिल्डरों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर दिल्ली की सोसायटी से भी 43 करोड़ रुपये हड़प लिए। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के बाद भूपानी थाने में बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी व हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अरबन एरिया एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बीएसएफ फैमिली वेलफेयर सोसायटी के सचिव आजाद सिंह कटारिया ने बताया कि गुरुग्राम स्थित सोसायटी में सीमा सुरक्षा बल के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों के अलावा अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी व जवान रहते हैं। कटारिया के अनुसार दिसंबर 2006 में मैसर्स त्रिवेणी फैरस इंफ्रास्ट्रक्चर व त्रिवेणी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक सुमित व मधुर मित्तल ने उनसे मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-89 के अंतर्गत गांव रिवाजपुर और टिकावली में वे हाउसिंग प्रोजेक्ट बना रहे हैं और उनके पास सरकार से सभी तरह की अनुमति है। इनकी बातों में आकर सोसायटी के 142 सदस्यों ने बुकिंग करवा ली। इसके बाद अलग -अलग समय पर इनसे  53.89 करोड़ रुपये ले लिए। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि न तो बिल्डर के पास कोई लाइसेंस था और न ही बुकिंग का हक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed