{"_id":"59ce61134f1c1bd0538b4f09","slug":"fourty-two-thousand-rupees-withdraw-through-mphil-students-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमफिल छात्र का ATM बदल कर 42 हजार कर दिए पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमफिल छात्र का ATM बदल कर 42 हजार कर दिए पार
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Sep 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एमफिल छात्र का एटीएम कार्ड बदलकर 42 हजार रुपये निकाल लिए गए। मूलरूप से देवरिया सलेमपुर निवासी देव प्रकाश ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से एमफिल की पढ़ाई कर रहे हैं और यहां होशियारपुर में किराये पर रहकर सेक्टर-82 की एक कंपनी में काम करते हैं।
मंगलवार को वह घर के पास एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस बीच पीछे खड़ा युवक उनसे टकरा गया, जिससे देव के हाथ से कार्ड छूटकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक ने देव का एटीएम उठाकर देने के दौरान कार्ड बदल दिया। बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर खाते से चार बार में 42 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया।
उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कराया। बैंक से पता चला कि उनके पास जो कार्ड है वह किसी और का है। मामले में पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। थाने से उसे साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत देने को कहा गया है।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खरीदी 78 हजार की ज्वैलरी
वहीं नोएडा में एक ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है जहां एटीएम बूथ में मदद के बहाने कार्ड बदलकर 78 हजार रुपये की ज्वैलरी खरीद ली गई। सालारपुर निवासी महेंद्र सिंह का आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। वह भंगेल के एक एटीएम से पैसे निकलाने गए थे। इसी दौरान किसी ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया।
आरोपी ने उनके कार्ड का पिन नंबर भी देख लिया। इसके बाद वह सीधा सेक्टर-72 के इंडिया मार्केट पहुंचा और वहां एक ज्वैलरी की दुकान से 78 हजार रुपये के गहने खरीद कार्ड से भुगतान कर दिया। महेंद्र ने कुछ दिन बाद खाते का बैलेंस चेक किया तो उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला।
इसके बाद भी उनके एटीएम कार्ड से दो बार में आठ सौ रुपये निकाले गए थे। इसके बाद महेंद्र ने थाना फेज-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी बूथ की रिकॉर्डिंग के जरिये आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। ब्यूरो