{"_id":"5d6bef938ebc3e01711f5a3d","slug":"four-year-old-dies-due-to-drinking-acid-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी समझ तेजाब पीने से चार साल के मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी समझ तेजाब पीने से चार साल के मासूम की मौत
Sun, 01 Sep 2019 09:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
मुस्तफाबाद में पानी समझकर तेजाब पीने से चार साल के मासूम बच्चे की छह दिन जीटीबी अस्पताल में इलाज के बाद शनिवार को मौत हो गई। दयालपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला सिफान (4) का पिता रियाज गाड़ी चलाता है। रियाज की ससुराल मुस्तफाबाद में है। गत 24 अगस्त को रियाज के साले की शादी थी।
विज्ञापन
इसमें रियाज अपनी पत्नी, बेटे सिफान और बेटी के साथ आया था। शादी समारोह के दौरान किसी ने तेजाब से भरी बोतल फ्रिज में रख रखी थी। 25 अगस्त की सुबह सिफान को प्यास लगी तो उसने फ्रिज से बोतल निकालकर पानी पीने का प्रयास किया। एक घूंट पीते ही वह चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
परिजनों ने देखा कि बोतल में तेजाब था। बच्चे को उल्टी कराई गई, लेकिन उसके पेट की जलन कम नहीं हो रही थी। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शनिवार शाम बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।