{"_id":"5c03446cbdec2241b054e085","slug":"four-year-old-child-dies-falling-from-third-floor-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरी मंजिल से गिरकर चार साल के मासूम की मौत, बेड पर खेलते हुए बिना ग्रिल की खिड़की से नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी मंजिल से गिरकर चार साल के मासूम की मौत, बेड पर खेलते हुए बिना ग्रिल की खिड़की से नीचे गिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शनिवार सुबह तीसरी मंजिल से गिरकर चार साल के अयान की मौत हो गई है। बेड पर खेलते हुए अयान बिना ग्रिल वाली खिड़की पर चला गया और नीचे गिर गया। उसे नजदीकी जगप्रवेश चंद अस्पताल ले गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर दिया गया।
रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। जाफराबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं परिवार ने समय पर इलाज न मिल पाने के कारण मासूम की मौत के आरोप लगाए हैं।
पुलिस के मुताबिक अयान परिवार के साथ मरकज चौक, गली नंबर-7, जाफराबाद में तीसरी मंजिल पर रहता था। इसके परिवार में पिता शहजाद खान, मां व अन्य सदस्य हैं। शहजाद घर के पास ही गली में मदर डेयरी में काम करता था। शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे अयान घर में बेड पर खेल रहा था।
विज्ञापन
बेड के साथ ही एक खिड़की लगी है। उसमें लकड़ी के पल्ले तो लगे हैं, लेकिन कोई ग्रिल नहीं लगी है। हादसे के समय खिड़की खुली हुई थी। अयान खेलता हुआ खिड़की से नीचे गिर गया।

मां ने मासूम को नीचे गिरते देखकर शोर मचा दिया। इधर, गली में ही मौजूद शहजाद ने अपने मकान की ओर देखा तो मासूम तारों में उलझकर नीचे गिर रहा था।
इससे पहले कि वह मदद को पहुंचा मासूम नीचे गिर चुका था। अस्पताल के रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल मे ही इलाज मिलता तो उसकी जान बच जाती। जिम्मेदारी से बचने के लिए अयान को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।