फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four workers died during construction of DDA building in delhi

35 फीट की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, इंजीनियर और तीन मजदूरों की मौत

Mon, 29 Oct 2018 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
four workers died during construction of DDA building in delhi
dda - फोटो : amar ujala

नरेला में चल रहे डीडीए फ्लैटों के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार शाम को टॉवर क्रेन में लगी लिफ्ट (हाइड्रोलिक) गिरने से एक इंजीनियर और तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के समय इंजीनियर मजदूरों के साथ काम का निरीक्षण कर रहा था। तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट 35 फीट की ऊंचाई से गिर गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मरने वाले मजदूरों की पहचान 27 वर्षीय सोनू निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश), 25 वर्षीय सोनू निवासी जौनपुर (उप्र), और 25 वर्षीय उमेश निवासी बोकारो (झारखंड) के रूप में हुई, जबकि इंजीनियर की पहचान 30 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शाम करीब साढ़े चार बजे प्रमोद अपने साथ तीन मजदूरों को लिफ्ट में लेकर 35 फीट की ऊंचाई पर काम का निरीक्षण कर रहा था। अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और सीधे नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्राइवेट कंपनी की मदद से तैयार हो रहे फ्लैट

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को राजा हरीशचंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मरने वालों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। नरेला थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नरेला में डीडीए के करीब 1200 से ज्यादा फ्लैट बने हैं, जिन्हें साल 2017 की आवासीय योजना के तहत आवंटित किया जाना था, लेकिन ड्रॉ के बाद लोगों ने नरेला में सुविधाएं न होने का हवाला देते हुए इन फ्लैटों को सरेंडर कर दिया था। अब डीडीए निजी कंपनी ‘बी जी सिरका’ की मदद से यहां आवासीय योजना के तहत फ्लैटों का निर्माण कार्य करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed