फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four-storey government school with 94 rooms ready

Delhi: 94 कमरों वाला चार मंजिला सरकारी स्कूल तैयार, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, शिक्षामंत्री ने किया निरीक्षण

Tue, 02 May 2023 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 07:57 PM IST
सार

स्कूल में 10 शानदार लैब, लाइब्रेरी, 250 बच्चों की क्षमता वाला एमपी हॉल भी बनाया गया है। आतिशी ने बताया कि नया स्कूल शिक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का उदाहरण है। वर्ष 2015 से पहले स्कूलों का हाल किसी खंडहर से कम नहीं होता था,

विज्ञापन
Four-storey government school with 94 rooms ready
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने बवाना स्थित दरियापुर गांव में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस स्कूल तैयार किया है। मंगलवार को स्मार्ट क्लास रूम, लिफ्ट व चार मंजिला इमारत वाले इस स्कूल का शिक्षा मंत्री आतिशी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि स्कूल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बाकी कार्य दो से तीन हफ्ते में पूरा हो जाएगा, ताकि जल्द इस स्कूल में बच्चों के लिए पढ़ाई शुरू की जा सके। 

विज्ञापन

 

स्कूल में 10 शानदार लैब, लाइब्रेरी, 250 बच्चों की क्षमता वाला एमपी हॉल भी बनाया गया है। आतिशी ने बताया कि नया स्कूल शिक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का उदाहरण है। वर्ष 2015 से पहले स्कूलों का हाल किसी खंडहर से कम नहीं होता था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता बनाया। इसका नतीजा है कि दिल्ली के गावों में भी शानदार सरकारी स्कूल बनाकर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द स्कूल के अंतिम चरण के कार्य को पूरा करें, ताकि इसी सत्र से स्कूल में पढ़ाई शुरु हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed