फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four storey commercial building collapse in karol bagh, fire tenders at spot all details

दिल्लीः करोलबाग में 4 मंजिला इमारत ढही, 5 दमकल की गाड़ियां मौके पर, कोई हताहत नहीं

Wed, 27 Feb 2019 09:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Feb 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
four storey commercial building collapse in karol bagh, fire tenders at spot all details
करोल बाग - फोटो : अमर उजाला
मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित देव नगर में बुधवार सुबह चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर जमींदोज हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सड़क पर खड़ी दो कारें इसके मलबे की चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस के अलावा एमसीडी का बचाव दस्ता भी पहुंच गया। देर शाम तक मलबा हटाने का काम जारी था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर हुई इमारत कई साल से एक ओर झुक गई थी। 
विज्ञापन


उसमें एक ओर दरार भी थी। पड़ोसियों ने एमसीडी को इसकी शिकायत भी दी थी। सूत्रों का कहना है कि एमसीडी ने इमारत के मालिकों को नोटिस भी दिए थे। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा मकान नंबर-6346, गली नंबर-1, ब्लॉक-7, देव नगर में हुआ। यहां तीन साइड के 82 गज के प्लॉट पर ग्राउंड फ्लोर पर नीचे आठ दुकानें बनी थीं। पहली और तीसरी-चौथी मंजिल पर चेयरमैन नाम से शर्ट बनाने की फैक्टरी थी। 

दूसरी मंजिल पर बुटीक था। सभी दुकानों और फ्लोर के मालिक अलग-अलग थे। पड़ोसी सुनील ने बताया कि तीन-चार साल से इमारत सड़क की ओर झुक रही थी। बिल्डिंग व बराबर वाली इमारत के बीच आठ से 10 इंच का गैप आ गया था। 

पड़ोसियों ने एमसीडी को लिखित शिकायत दी थी। एमसीडी ने मालिकों को इमारत जर्जर होने की जानकारी देकर कार्रवाई के लिए नोटिस भी दिए थे।

भूतल पर चल रही दुकान चौरसिया पान भंडार के मालिक ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उसने दुकान खोली। करीब 8:25 बजे उसने इमारत खिसकने की आवाज सुनी। फौरन वह दुकान से बाहर आ गया। 

बाकी सभी सातों दुकान बंद थीं। ऊपरी मंजिल पर भी कोई नहीं थी। शोर-शराबे के बीच कुछ लोगों ने सड़क पर खड़ी अपनी गाड़ियां भी हटा लीं। करीब 8:35 बजे इमारत अचानक भरभराकर सड़क की ओर गिर गई। 

बिल्डिंग गिरते ही चारों ओर धूल का गुबार उठ गया। 8:40 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बिल्डिंग गिरने से पूर्व हुई आवाज के कारण लोगों ने सावधानी बरती और कोई इसकी चपेट में नहीं आया। देर शाम तक एमसीडी की दो जेसीबी इमारत का मलबा हटाने में लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed