{"_id":"db5013df8c78d0e94da52d2b3f6f489d","slug":"four-players-selected-for-ipl-7-from-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL-7: इस बार दिखेगा साइबर सिटी का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL-7: इस बार दिखेगा साइबर सिटी का जलवा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Feb 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल का सातवां संस्करण साइबर सिटी के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है। यहां के चार क्रिकेटरों पर आईपीएल टीमों के मालिकों ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन
गुड़गांव के सचिन राणा, जयंत यादव, यजुवेन्द्र सिंह चहल और मनविंदर बिसला को नीलामी में खरीदा गया है। गुड़गांव के इन खिलाड़ियों को 10 से 60 लाख रुपये की बोली पर खरीदा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आईपीएल-7: पूरी हुई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनने की मुराद
गुड़गांव के क्रिकेटर मनविंदर बिसला को सबसे अधिक 60 लाख रुपये में खरीदा गया। उन पर कोलकाता नाइट राइडर ने एक बार फिर से भरोसा जताया। वह आईपीएल सीजन 2012 और 13 में इसी टीम के लिए खेले थे। अब 2014 में भी उसी टीम के लिए वह बल्लेबाजी करेंगे।
विज्ञापन
बिसला वर्ष 2010 में पहली बार आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला था। बिसला गुड़गांव के सेक्टर-23ए में रहते हैं। उनके पिता डॉ. सुल्तान सिंह बिसला ने बताया कि टीवी पर उन्हें अपने बेटे के चयन की जानकारी मिली। सभी काफी खुश हैं। मनविंदर भी इस समय गुड़गांव में हैं।
यह भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मोहित शर्मा का सेलेक्शन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ एनसीआर के अध्यक्ष उमराव सिंह मान ने बताया कि सचिन राणा, जयंत यादव और यजुवेंदर चहल तीनों हरियाणा की रणजी टीम में खेलते हैं।
इन सभी के आईपीएल में चयन से काफी खुशी का माहौल है। सचिन राणा का चयन रॉयल चैंलेंज बंगलौर टीम के लिए 20 लाख रुपये में हुआ है। जयंत यादव का 10 लाख रुपये भाव के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़े हैं वहीं यजुवेंदर सिंह चहल रॉयल चैलेंज बंगलौर टीम में 10 रुपये में गए हैं।