फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four MP including three ministers will act in Lavkush Ramleela actor Prabhas will burn Ravana

नेता-अभिनेताओं की एक्टिंग: 'राममंदिर' में मोदी के मंत्री दिखाएंगे राम की लीला, बाहुबली प्रभास करेंगे रावण दहन

Tue, 20 Sep 2022 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 12:19 AM IST
सार

सुपरहिट फिल्म बाहुबली के अभिनेता प्रभास दशहरे के दिन मुख्य अतिथि होंगे और रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों पर बाण चलाएंगे। कहते हैं कि प्रभास जल्द एक फिल्म में भगवान राम के रूप में दिखने वाले हैं, ऐसे में वह ही रावण दहन करने के लिए उपयुक्त लगे।

विज्ञापन
Four MP including three ministers will act in Lavkush Ramleela actor Prabhas will burn Ravana
प्रभास - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में इस बार मोदी सरकार के तीन मंत्री सहित चार सांसद राम मंदिर की तर्ज पर बने स्टेज पर अभिनय करते नजर आएंगे। बॉलीवुड और टीवी जगत के बड़े कलाकारों की इस रामलीला में दशहरे के दिन बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास रावण दहन करेंगे। 

विज्ञापन

 

लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस बार रामलीला में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ऋषि वशिष्ठ और इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह फुलस्ते निषादराज का अभिनय करते दिखेंगे। संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का किरदार अभी तय नहीं है। भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी केवट बन श्रीराम को नदी पार कराएंगे। इसके अलावा भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता जनक और पूर्व मेयर सरदार अवतार सिंह कुंभकरण के किरदार में दिखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभास चलाएंगे रावण पर बाण
सुपरहिट फिल्म बाहुबली के अभिनेता प्रभास दशहरे के दिन मुख्य अतिथि होंगे और रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों पर बाण चलाएंगे। कहते हैं कि प्रभास जल्द एक फिल्म में भगवान राम के रूप में दिखने वाले हैं, ऐसे में वह ही रावण दहन करने के लिए उपयुक्त लगे। कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

बॉलीवुड और टीवी के कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में
26 सितंबर से छह अक्तूबर तक होने वाली रामलीला में राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड और टीवी के कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। टीवी अभिनेता सोनू डागर मर्यादा पुरुषोत्तम राम और शिवानी राघव माता सीता के किरदार में मंच साझा करेंगे। संकट मोचन महाबली हनुमान में लक्ष्मण का किरदार अदा कर चुके अरुण मंडोला मंच पर दोबारा इस किरदार को निभाते दिखेंगे। बॉलीवुड अभिनेता असरानी नारद, निर्भय वाधवा हनुमान और अखिलेंद्र मिश्रा रावण बनेंगे।

पहले भी मंच पर उतरे हैं सितारे
अर्जुन कुमार ने बताया कि इससे पहले अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे अभिनेता लव-कुश रामलीला कमेटी के समारोह में सिरकत कर चुके हैं। बीते वर्षों में भी कई अभिनेताओं और राजनेताओं ने रामलीला में अभिनय किया है। 

रवि किशन बनेंगे केवट
सांसद मनोज तिवारी आयोध्या के लक्ष्मण किला मैदान में होने वाली रामलीला में परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लक्ष्मण तो गोरखपुर सांसद रवि किशन केवट बनने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed