फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four members of a family on their way to Khatu Shyam Mandir in Delhi were crushed by a car

दिल्ली में हादसा: खाटू श्याम मंदिर जा रहे एक परिवार के चार लोगों को कार ने कूचला, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 24 Nov 2023 07:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 07:52 PM IST
सार

एक परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार होंडा अमेज कार ने कुचल दिया। घटना के समय सभी सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Four members of a family on their way to Khatu Shyam Mandir in Delhi were crushed by a car
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात बख्तावरपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों को तेज रफ्तार होंडा अमेज कार ने कुचल दिया। घटना के समय सभी सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार की चपेट में आए एक राहगीर ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन


घटना में एक बच्चा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल से सौ मीटर दूरी पर पुलिस को क्षतिग्रस्त कार मिली है। पुलिस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान भगत सिंह पार्क निवासी रीता (25) और नंद नगरी निवासी सत्यप्रकाश (45) के रूप में हुई है। रीता सिरसपुर स्थित स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को मुकरबा चौक के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर कार का बंपर, एक मोबाइल फोन और नंबर प्लेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार को टक्कर मार दी है। सभी घायलों को आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस वहां से बख्तावरपुर गांव के एक अस्पताल में पहुंची। जहां पता चला कि घायल रीता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 

पुलिस को रीता के भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि उनके भतीजे यश और भाभी रीना देवी का सुश्रुत टॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस को वहां पर अनीता देवी मिली। जिसने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित सिरसपुर में रहती हैं। 


बीती रात मंदिर में भगवान खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। इसलिए वह अपने दो बच्चों चार साल के यश और तीन साल के दक्षित, जेठानी रीना देवी व ननद रीता के साथ खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने के लिए जा रही थी। जब वह साईं मंदिर के पास बस से उतरकर जीटी रोड पर सड़क पार कर रहे रहे थे। तभी मुकरबा चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर समेत उनके परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने अनीता देवी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed