{"_id":"e55af72aff4d6f0bf75e0db6b4a0ae22","slug":"four-killed-in-the-incident-in-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल गोदाम में बोरियों से दबकर 4 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल गोदाम में बोरियों से दबकर 4 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Dec 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में अलीपुर के हमीदपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चावल गोदाम में बोरियों के नीचे दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त समस्तीपुर, बिहार निवासी संतोष यादव (24), मनोज यादव (22), पवन यादव (37) और लट्टन यादव (23) के रूप में हुई है। मनोज और संतोष सगे भाई हैं। रात के समय ठंड से बचने के लिए चारों गोदाम में ऊंची लगी चावल की बोरियों के बीच में सो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अलीपुर हमीदपुर गांव में दीपक जैन नामक शख्स का चावल का गोदाम है। यहां पर 50-50 किलोग्राम की बोरियां ऊंची-ऊंची लाइनों में लगाई जाती हैं। बोरियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं।
विज्ञापन
शाम को कुछ मजदूर अपने घर चले जाते हैं, जबकि कुछ गोदाम में ही सो जाते थे। बृहस्पतिवार को खाना खाकर संतोष, मनोज, पवन, लट्टन और अशोक यादव करीब 11 से 12 बजे के बीच सोने चले गए। रात में ठंड अधिक होने से चारों बोरियों की ऊंची-ऊंची लाइनों के बीच में सो गए। वहीं, अशोक पास में दूसरी जगह सो गया।
विज्ञापन
सुबह जब अशोक सोकर उठा तो उसने देखा कि करीब 50 बोरियां गिरी पड़ी थीं, लेकिन पवन, मनोज, संतोष और लट्टन का कोई पता नहीं था। उसने अन्य मजदूरों को बुलाकर बोरियों को हटाया।
बोरियां हटाने के बाद चारों उनके नीचे निकले। अस्पताल ले जाने पर चारों को मृत घोषित कर दिया गया। सुबह 9:40 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद सभी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर गोदाम के मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।