फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four killed in a clash of two bikes at meerut

मेरठ: दो बाइकों की भिड़ंत में चार की मौत, मरने वालों में दो सगे भाई

Sun, 01 Mar 2020 04:06 AM IST
संजीव कुमार झा संवाद न्यूज एजेंसी, परीक्षितगढ़/मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, परीक्षितगढ़/मेरठ Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 Mar 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
Four killed in a clash of two bikes at meerut
सांकेतिक तस्वीर

परीक्षितगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में दो सगे भाइयों और हाईस्कूल के छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन छात्र और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस के अनुसार झब्बापुरी परीक्षितगढ़ निवासी गुलशन (25) पत्नी नसीम अपनी तीन साल की पुत्री साजिया और पांच साल के भांजे सावेज को सीएचसी से रेबीज का इंजेक्शन लगवाकर बाइक से लौट रही थी।

विज्ञापन


बाइक सावेज का भाई राशिद (22) पुत्र साबुद्दीन चला रहा था। परीक्षितगढ़ आसिफाबाद मार्ग पर दूसरी बाइक से चार छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राशिद, सावेज और गुलशन के अलावा दूसरी बाइक चला रहे छात्र राजा (18) पुत्र सुरेंद्र निवासी कुआंखेड़ा परीक्षितगढ़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि साजिया के अलावा दूसरी बाइक पर सवार तीन छात्र प्रशांत, जीवन और विकास घायल हो गए। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि किसी भी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed