फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four international smugglers arrested with cocaine and MDMA

Delhi NCR News: कोकीन और एमडीएमए के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो विदेशी नागरिकों और एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.10 करोड़ रुपये मूल्य की 120.18 ग्राम कोकीन और 36.86 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी राजीव कुमार के अनुसार, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने 25 मार्च को प्रीत विहार से मोहम्मद हसन को पकड़कर इस ऑपरेशन की शुरुआत की। उसकी निशानदेही पर सेनेगल निवासी डियोफ सोलोमन और लाइबेरियाई नागरिक बेमाह को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से दबोचा गया। जांच के दौरान मंडावली निवासी रजिया नामक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की स्कूटी, वजन मशीनें, छह मोबाइल और पासपोर्ट बरामद किए हैं। विदेशी नागरिकों के घर पर छापेमारी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed