फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four inmates kills prisoner in tihars high secured cell

तिहाड़ में रॉड से पीट-पीट कर कैदी की हत्या

Wed, 12 Aug 2015 11:29 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
four inmates kills prisoner in tihars high secured cell

तिहाड़ जेल के अतिसुरक्षित सेल में रह रहे एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। आरोप है कि उसके सेल में ही बंद अन्य चार साथियों ने उसकी रॉड और लोहे के ग्रिल से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


यह घटना मंगलवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि मारे गए कैदी का नाम दीपक था। गौरतलब है कि वारदात तिहाड़ में जेल नंबर 8/9 में हुई।

जिन चार कैदियों पर हत्या का आरोप लगा है, उनके नाम हैं- सतपाल, मनप्रीत सिंह, रियाज और सरोज। बता दें कि, दीपक मर्डर और डकैती के मामले में जेल में बंद था।

विज्ञापन

मौत का कारण नहीं चला है पता

four inmates kills prisoner in tihars high secured cell

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपक चारों आरोपियों के साथ लंबे समय से रह रहा था। इसके साथ ही जब से वो जेल में है उसने अपने किसी साथी के खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं की थी।

ऐसे में हत्या के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले की वजह तलाशने में जुट गई है।

हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
इससे पहले, 11 मई 2015 को एक ऐसा ही मामला सामने आया था। तीन कैदियों ने तिहाड़ जेल में हत्या के एक आरोपी को कथित तौर पर मार डाला था। अजय कुमार वॉर्ड नंबर 15 की ओर जा रहा था कि उसी वक्त तीन लोगों ने उसे घेर लिया और तेज धार वाली चीज से उस पर हमला किया। उसका काफी खून बह गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया था कि तीनों आरोपी सुमित, राकेश और रमाकांत उर्फ राजू मृतक को जानते थे। पुलिस ने कहा था कि झगड़े की वजह पैसों के लेनदेन से जुड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed