{"_id":"58552fbd4f1c1be851649f58","slug":"four-golden-bangles-looted-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बताकर सोने की चार चूडियां ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बताकर सोने की चार चूडियां ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह के सदस्यों ने ठगी का नायाब तरीका खोज निकाला है। एक महिला को झांसे में लेकर उसके पास से सोने की चूडिय़ां ठग ली और फरार हो गए। घटना के समय महिला का पति भी साथ था, लेकिन उसे इसका बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
हकीकत पता चलने पर महिला ने इसकी शिकायत डीएलएफ फेज-2 थाने में दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में रहने वाली अंजना सेन गुप्ता पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने पति के साथ कार से आ रही थी। नाथूपुर रोड पर जैसे ही वह अपनी कार से नीलकंठ अस्पताल के पास पहुंची तभी उन्हें लगा कि कार का टायर पंक्चर हो गया है।
विज्ञापन
कार से उतरकर पति व पत्नी ने देखा तो कार का पिछला टायर पंक्चर मिला। वह कार को सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदलने के लिए मशीन की तलाश करने लगे। अंजना ने बताया कि इस दौरान तीन युवक उनके पास पहुंचे। उनके पति भी वहीं पर थे।
आरोप है कि तीनों व्यक्तियों ने बताया कि वे पुलिस विभाग से हैं। उन्होंने महिला से कहा कि वह अपनी सोने की चूडिय़ां उतार कर उन्हे दे दें क्योंकि इनकी जांच करनी है कि यह असली है या नकली।
उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चारों चूडिय़ां उतारकर उन्हें दे दी। आरोप है कि चूडिय़ों की जांच के बाद उन्होंने असली की जगह नकली चूड़ी महिला को दे दी और फरार हो गए। जब महिला को असलियत का पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी।